फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार से डाक कांवड़ ला रहे टूंडला के कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला, जीजा-साले संग तीन की मौत

Sun, 23 Jul 2023 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे टूंडला के कांवड़ियों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में जीजा-साले सहित तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही टूंडला में मातम छा गया। 
 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर आ रहे टूंडला के बाइक सवार तीन कांवड़ियों को हरिद्वार से 50 किमी दूर रुड़की के पास एक ट्रक ने रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मृतकों के शवों को लेने रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

50 युवकों का  जत्था गया था हरिद्वार

टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के कोट कसोंदी सीयर देवी मंदिर स्थित शिव मंदिर पर गंगाजल चढ़ाने के लिए डाक कांवड़ लेने शुक्रवार को हरिद्वार के लिए 50 युवकों का एक जत्था रवाना हुआ था। शनिवार मध्यरात्रि बाद डाक कांवड़ लेकर जत्था हरिद्वार से चला था। 

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

ट्रक ने रौंदा

बताया गया है कि नगला सिंघी निवासी रामनरेश (22) पुत्र शान्ति नंदन, दीपू (20) पुत्र बंशीधर और उसके साले धौलपुर निवासी मनोज एक बाइक पर थे। रविवार सुबह चार बजे वे हरिद्वार से 50 किमी दूर रुड़की के निकट पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर घायल तीनों युवकों को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें - घर में है भूत... मुझे नहीं रहना: पत्नी के दावे पर पति बोला- और किसी को तो न दिखता वो; नया मकान नहीं खरीद सकता
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही साथियों ने कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया। इसके साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य शवों को लेने के लिए रुड़की रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें