फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी से कहासुनी के बाद पति... तो पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ; हालत नाजुक

Sun, 29 Sep 2024 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पत्नी से कहासुनी के बाद पति और पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवक ने पत्नी से कहासुनी हो जाने के बाद चूहे मार दवाई खा ली। वहीं जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी किशोरी ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। दोनों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के न्यू रेवाड़ी मोहल्ला की है। मोहल्ला निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने घर पर रखी हुई चूहे मार दवाई का सेवन कर लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां उपचार के बाद सेहत में सुधार हुआ है।

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर निवासी अनवर ने बताया कि बेटी खुशी को डांट दिया। इसके कारण वह गुस्सा हो गई और घर में रखा हुआ विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी हुई तो लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें