फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोतवाली पहुंची बेटी बोली- प्लीज मम्मी को बचा लो... पापा मार देंगे; पुलिस पहुंची तो मंजर देखकर रह गई सन्न

Mon, 20 Oct 2025 09:27 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

15 वर्षीय ओसी गुप्ता ने बताया कि मां गौतमी और पिता पीसी गुप्ता के बीच रविवार की दोपहर को पहले कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद बात बढ़ी तो वाद-विवाद होने लगा। यह देखकर उसने दोनों लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच पहले मां ने पापा पर फिर पापा ने मां के ऊपर हथौड़े से प्रहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एटा में पति ने पत्नी की हथौड़े से वारकर ले ली जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में जीटी रोड पर कोतवाली कार्यालय के सामने रहने वाले व्यक्ति ने जब पत्नी पर हथौड़े का पहला प्रहार किया तो बेटी डरकर भागते हुए सीधे कोतवाली पहुंची। कहा कि पुलिस अंकल प्लीज मां को बचा लो, उन्हें पापा मार देंगे।

 

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के एटा जिले की कोतवाली के सामने रहने वाली करीब 15 वर्षीय ओसी गुप्ता ने बताया कि मां गौतमी और पिता पीसी गुप्ता के बीच रविवार की दोपहर को पहले कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद बात बढ़ी तो वाद-विवाद होने लगा। यह देखकर उसने दोनों लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच पहले मां ने पापा पर फिर पापा ने मां के ऊपर हथौड़े से प्रहार करना शुरू कर दिया।

यह देखकर घबरा गई और भागती हुई कोतवाली नगर कार्यालय पहुंच गई। वहां पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए मां को बचाने का अनुरोध किया। यह सुनते ही पुलिस के जवान दौड़कर सामने वाले मकान में पहुंचे। पुलिस को देख पीसी गुप्ता के हाथ से हथौड़ा छूट गया। पुलिस टीम ने पीसी गुप्ता को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और लहूलुहान गौतमी को उठाकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सक ने गौतमी को मृत घोषित कर दिया।

पति का आरोप- पहले अन्य पुरुष के साथ चली गई और जेवरात दे आई
आरोपी पीसी गुप्ता का इसी मकान के नीचे जन सेवा केंद्र है। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि पत्नी उसे काफी परेशान कर रही थी। कुछ दिन पहले वह एक पुरुष के साथ चली गई थी। घर से सारे जेवरात ले गई और उसको दे आई। आए दिन घर में कोई न कोई बहाना करके क्लेश करती रहती थी। इसी वजह से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। इस बात को कोई अफसोस भी नहीं है।

हथौड़ा लगते ही महिला छटपटाने लगी
बेटे विषम गुप्ता ने बताया कि मां गौतमी गुप्ता (39) के 4 वर्ष से किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। पिता पीसी गुप्ता ने कई बार मना किया मगर मां पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार को दोपहर के समय पिता घर पहुंचे तो मां किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। मना करने पर नहीं मानी और हथौड़ा उठाकर पिता को मारने की कोशिश की।

पिता किसी तरह बच गए, उनके कान के पास थोड़ी सी चोट लग गई। यह देखकर पिता ने गुस्से में मां के हाथ से हथौड़ा छीन लिया और उनको जमीन पर पटककर एक प्रहार किया। हथौड़ा लगते ही मां छटपटाने लगी तो एक के बाद एक कई बार उनके सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

यह बोले अधिकारी
सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन की ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें