बेटे विषम गुप्ता ने बताया कि मां गौतमी गुप्ता (39) के 4 वर्ष से किसी व्यक्ति से अवैध संबंध थे। पिता पीसी गुप्ता ने कई बार मना किया मगर मां पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार को दोपहर के समय पिता घर पहुंचे तो मां किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। मना करने पर नहीं मानी और हथौड़ा उठाकर पिता को मारने की कोशिश की। पिता किसी तरह बच गए, उनके कान के पास थोड़ी सी चोट लग गई। यह देखकर पिता ने गुस्से में मां के हाथ से हथौड़ा छीन लिया और उनको जमीन पर पटककर एक प्रहार किया। हथौड़ा लगते ही मां छटपटाने लगी तो एक के बाद एक कई बार उनके सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ेंं - Agra News: नेग मांगने पर किन्नरों में भिड़ंत, गोलियां चलीं...बाल-बाल बच गई रानी, पुलिस जांच में जुटी
सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन की ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंं - UP: राॅ का एजेंट बनकर मांगी 10 लाख की चाैथ, कंपनी डायरेक्टर को दी जान से मारने की धमकी
यह देखकर उसने दोनों लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच पहले मां ने पापा पर फिर पापा ने मां के ऊपर हथौड़े से प्रहार करना शुरू कर दिया। यह देखकर घबरा गई और भागती हुई कोतवाली नगर कार्यालय पहुंच गई। वहां पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए मां को बचाने का अनुरोध किया। यह सुनते ही पुलिस के जवान दौड़कर सामने वाले मकान में पहुंचे। पुलिस को देख पीसी गुप्ता के हाथ से हथौड़ा छूट गया।