फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला...पति का खाैल उठा खून, सड़क पर पत्नी का किया ऐसा हश्र; देखकर निकल गई चीख

Mon, 07 Apr 2025 07:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मायके जाने की जिद करना पत्नी को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए पति ने पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घर ले जाकर भी डंडों से पीटा। अधमरा घर में छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कस्बा पिलुआ में रविवार देर शाम एक महिला अपने मायके में भंडारे में शामिल होने जा रही थी। पति ने मना किया था। आरोप है कि पति ने रास्ते में रोककर पीटते हुए अधमरा कर दिया। बेहोशी की हालत में घर के अंदर डालकर फरार हो गया। मायके वालों ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  जेल में फूट-फूटकर रोई निकिता: व्हाट्सएप चैट और वीडियो... कहां है मानव की पत्नी का फोन? मोबाइल से खुलेंगे राज

कोतवाली देहात के गांव लायकपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि बहन गीता की पिलुआ में सुसराल है। बहनोई रिंकू खेती करते हैं और इनके 2 छोटे बच्चे हैं। रविवार को राम नवमी के मौके पर लायकुपर में भंडारे का आयोजन किया गया था। बहन गीता को भी निमंत्रण देते हुए सपरिवार बुलाया था। 

 

रिंकू ने गीता को मायके जाने के लिए मना कर दिया। लेकिन गीता बच्चों के साथ मायके के लिए घर से निकल आई। किसी ने इसकी जानकारी फोन कर रिंकू को दे दी। सूचना मिलते ही रिंकू गुस्से में रास्ते में गीता को रोककर गालियां देते हुए पीटने लगा। 

ये भी पढ़ें -  UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। लेकिन घर पहुंचते ही रिंकू ने फिर गीता को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इतना मारा कि गीता के हाथ और पैर के साथ ही शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं और वह वह बेहोश हो गई। यह देखकर बहनोई मौके से फरार हो गया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मामले में पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें