फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वन विभाग की जमीन पर खड़े सैकड़ों पेड़ों में भीषण आग

Wed, 20 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज रोड पर वन विभाग की भूमि पर पेड़ों में लगी आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी। संवाद
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड पर स्थित वन विभाग की विशाल भूमि पर रविवार को अचानक लगी भीषण आग पूरे क्षेत्र में फैल गई। बबूल के कांटेदार पेड़ों से घिरे सैकड़ों बीघा क्षेत्र में आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में आसमान काले धुएं से भर गया। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं जिन्होंने करीब पांच घंटे की कठिन मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अलीगंज रोड पर वन विभाग की लगभग 1000 बीघा से अधिक भूमि पर बबूल के घने पेड़ खड़े हैं। इन कांटेदार पेड़ों में अज्ञात कारणों से दोपहर को अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं के कारण आग की लपटें ऊपर उठती दिखाई दीं। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में फैलने लगी। जिससे दूर-दूर तक धुएं का गुबार नजर आने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने तेज लपटों व हालात बिगड़ते देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोपहर 12:50 पर अग्निशमन अधिकारी प्रशांत राणा, प्रभारी जितेंद्र सिंह चौरसिया व उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को सबसे बड़ी चुनौती थी कि कांटेदार बबूल के बीच आग के वास्तविक केंद्र तक पहुंचा जाए। पेड़ों के घने होने और रास्ता न होने के कारण आग पर सीधा पानी डालना मुश्किल हो रहा था। टीम ने वन क्षेत्र के चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने की रणनीति अपनाई। लपटें लगातार तेज हवाओं के साथ फैल रही थीं जिससे नियंत्रण में लाना और कठिन हो गया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग ने अतिरिक्त वाहनों को बुलाया। कुल पांच दमकल गाड़ियां लगातार पानी सप्लाई करती रहीं। इसी दौरान स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्यों में सहयोग किया। दमकल कर्मी करीब पांच घंटे तक लगातार आग से जूझते रहे। आखिरकार शाम तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। लेकिन एहतियात के तौर पर एक दमकल वाहन को वहां तैनात रखा गया जिससे कहीं दोबारा आग न सुलग उठे।



आग के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है अभी विभाग की एक गाड़ी को वहां तैनात किया गया है जिससे कहीं दोबारा आग न सुलग उठे। - प्रशांत राणा, अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें