फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज का एनआरसी वार्ड फुल, भर्ती के लिए वेटिंग में 5 बच्चे

Wed, 20 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के एनआरसी वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
विज्ञापन
एटा। कुपोषित बच्चों की बेहतर इलाज और देखभाल के लिए मेडिकल कॉलेज में पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। यह 10 बेड का है। बुधवार को यहां पर कुपोषित बच्चे से यह वार्ड फुल रहा। वहीं पांच अति कुपोषित बच्चे भर्ती होने के लिए इंतजार में थे।
विज्ञापन

डॉ. टीपी सिंह ने बताया कि हर माह औसतन 50 से अधिक कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बताया कि बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की उम्र के अनुसार उनकी ऊंचाई और वजन मापते हैं। यदि किसी बच्चे का वजन उसकी आयु के मानक से कम पाया जाता है तो रिपोर्ट के आधार पर अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों को मेडिकल कॉलेज में बने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती किया जाता है। वर्तमान में 10 अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं पांच बच्चे भर्ती होने के लिए वेटिंग में हैं। जिन्हें एक या दो दिन के अंदर भर्ती किया जाएगा। बताया यहां चिकित्सक और डाइटीशियन की देखरेख में बच्चों को विशेष पोषाहार दिया जाता है। एनआरसी में भर्ती बच्चे के तीमारदार के भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। उन्हें पोषण युक्त आहार तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिससे घर लौटने के बाद भी बच्चे की उचित देखभाल सुनिश्चित हो सके।





14 दिन तक किया जाता है भर्ती
बच्चे के स्वस्थ होने में लगभग चौदह दिन का समय लगता है। 14 दिन तक बच्चों को एनआरसी सेंटर में रखा जाता है। इसके बाद बच्चे और उसके तीमारदार को घर भेज दिया जाता है। तीमारदार को प्रतिदिन 50 रुपये का भत्ता भी प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में इतने अतिकुपोषित बच्चेः
ब्लॉक- बच्चों की संख्या
अलीगंज- 13
अवागढ़- 6
जैथरा- 1
जलेसर- 9
मारहरा-4
निधौली कलां- 5
सकीट- 12
शीतलपुर- 18
शहरी क्षेत्र- 6
कुल - 74
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें