फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी विकास की आस, कासगंज रोड पर नहीं बदले हालात

विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित भार्गव नगर में मुख्य सड़क पर भरा गंदा पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विकास की आस करते हुए अरसा बीत गया, कुछ न होने पर अब यह टूट गई। कासगंज रोड पर बसी भार्गव नगर और साईं धाम कॉलोनी के बाशिंदे अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। नालियों का अभाव और कच्चे रास्ते के अलावा पानी की भी समस्या है। कासगंज रोड पर असरौली ग्राम पंचायत के अंतर्गत ये दोनों कॉलोनियां बसी हुई हैं। भार्गव नगर में करीब 100 तो साईं धाम कॉलोनी में 50 मकान बने हुए हैं। मकानों को देखकर शहर जैसा महसूस होता है, लेकिन अन्य हालात गांव से भी बदतर हैं।
विज्ञापन

भार्गव नगर में अधिकांश गलियां कच्ची हैं। नालियां बनी नहीं हैं। ग्राम पंचायत की ओर से एक गली बनवाई भी गई तो यह दूसरे इलाकों के लोगों के लिए मुसीबत बन गई। ऊंची होने के कारण पूरा पानी अन्य नीचे इलाकों में आकर ठहरने लगा। दो साल से जलभराव लगातार बना हुआ है। वहीं साईं धाम कॉलोनी में तो सारी गलियां ही कच्ची और नाली विहीन हैं। जलभराव की समस्या यहां भी है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति के लिए खंभे ही नहीं लगवाए गए हैं। लोगों ने चंदा करके मेन लाइन डलवा ली है, जिससे घरों के कनेक्शन करा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें