एटा। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय बाल कीड़ा प्रतियोगिताओं का आगाज सोमवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहले दिन 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में हिमांशु और बालिका में अनुष्का ने सबको पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया।
50 मीटर प्राथमिक बालक-बालिका में प्रेम कुमार व मुस्कान, 200 मीटर प्राथमिक में शशिकांत व नीतू, 200 मीटर जूनियर में नमन व पूनम, 400 मीटर प्राथमिक में पंकज व मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्राथमिक वर्ग में प्रशांत और तमन्ना, जूनियर में नेम और सृष्टि अव्वल रहे। इससे पहले प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन तथा खंड शिक्षा अधिकारी थान सिंह ने ध्वजारोहण कर किया।
खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार, पवन कुमारी, रजनीश यादव, शिक्षक संगठनों से देवेंद्र सिंह, लोकपाल सिंह, राकेश चौहान, प्रवीण फौजी, वीरपाल सिंह, संजय शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेश यादव आदि मौजूद रहे।