फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर में पूजा करते समय आया हार्ट अटैक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन लोगों को परिजन लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रविवार की दोपहर करीब 1ः30 बजे बसंत लाल (70) निवासी निधौली खुर्द को परिजन लेकर आए। यहां उनके बेटे अनिल शर्मा ने बताया कि दोपहर के वक्त गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। तभी अचानक गश खाकर गिर पड़े। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
वहीं सुबह 10ः30 बजे कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवम (19) को परिजन लेकर आए। यहां उनके पिता विपिन कुमार ने बताया कि उसकी कई दिनों से डायलिसिस हो रही थी। सुबह के वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शनिवार की शाम को करीब 5 बजे शंकर (62) निवासी द्वारिकापुरी को परिजन लेकर आए। यहां भांजे राजीव ने बताया कि शाम को अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ जिसके बाद इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन लोगों को परिजन लेकर पहुंचे। जिसमें दो बुजुर्गों की हार्ट अटैक और एक युवक की लंबी बीमारी से मौत हुई है। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें