अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उतरते सड़क हादसे में घायल। संवाद
राजा का रामपुर। असदपुर गांव में मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया है।
एक बाइक पर कासगंज जिले के बिलराम निवासी शाकिर अली और यूसुफ अली सवार थे। दोनों रिश्तेदारी में शोक संवेदना व्यक्त करने मिलिक जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मेरापुर क्षेत्र के राम सिंह और विपिन सवार थे। दोनों मनफूल नगला जा रहे थे। हादसे में चारों घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अपनी साइड में बाइक लाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।