सकीट। क्षेत्र के गांव बाबली की कमला देवी ने जिलाधिकारी से की शिकायत में बताया है कि उनके स्वर्गीय पति नेत्रपाल सिंह फौज में थे। उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि मैनपुरी जिले की एक महिला धोखाधड़ी से कागजात में अपना नाम डलवाकर उनके पति की पेंशन का लाभ ले रही है जिससे वह उनके बच्चे आर्थिक रूप से परेशान हैं। संवाद