एटा। शहर के मोहल्ला हिंदू नगर निवासी उमेश कुमार ने कोतवाली नगर में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें लिखा है कि 22 नवंबर 2023 को उसने अपनी एक कार विचित्र नारायण निवासी सुरीर जिला मथुरा को बेची थी। उसने अब तक ना तो फाइनेंस की किस्त जमा की है और न ही गाड़ी वापस कर रहा है। जब उससे कहा तो आरोपी विचित्र नारायण ने अपने साथी राहुल और मिथुन उर्फ भूरा के साथ मिलकर जीआईसी रोड पर घेर लिया। बेवजह गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटते हुए जान लेने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।