एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित नगला प्रेमी हत्याकांड के मामले में पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य साक्ष्य भी एकत्रित किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले में चार्ज शीट दाखिल की जाएगी।
कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी में 19 जनवरी को चार लोगों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में मृतक गंगा सिंह के पुत्र कमल सिंह को आरोपी बनाया है। घटना के समय वही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पाया गया।
सीओ सकीट और एसआईटी प्रभारी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले के हर पहलू को बारीकी से समझकर पड़ताल की जा रही है। विवेचना के दौरान हर तथ्य को शामिल किया जा रहा है। इसी के तहत नगला प्रेमी में जो लोग मृतक परिवार के आसपास रहते हैं, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जैसे ही सभी साक्ष्य संकलित हो जाएंगे मामले में चार्ज सीट दाखिल कर दी जाएगी। संवाद