फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में हाथरस के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना नहर के पास रविवार देर रात एक ट्रैक्टर और कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार हाथरस के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों के छुटपुट चोटें आईं हैं। हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी मयंक ने बताया कि उसके चाचा 32 वर्षीय कौशल कुमार नोएडा में सैमसंग कंपनी में कार्य करते थे। रविवार को वह शहर के मोहल्ला संजय नगर निवासी आशू यादव व दो अन्य दोस्तों के साथ गांव नगला ढक आए थे। वहां से चारों लोग कार से एटा जा रहे थे।
विज्ञापन

कार पिलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुन्ना नहर के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कार की भिड़ंत हो गई। जिससे कौशल कुमार गंभीर रूप ये घायल हो गए। उसने बताया कि एंबुलेंस से कौशल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार तीन अन्य को भी छुटपुट चोटें आईं हैं। पिलुआ थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें