एटा। विकास खंड अलीगंज की ग्राम पंचायत गही में विकास कार्यों की जांच जिलाधिकारी के निर्देशों पर कराई गई। जिसमें कई कमियां मिली। तीन लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने ग्राम प्रधान से 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है और नोटिस जारी किया गया है।
शिकायतकर्ता के सुभाष चंद्र के प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा जांच की गई। जांच में प्रथम दृष्टया कई अनियमितताएं मिलीं। जिसके बाद ग्राम प्रधान जहांगीर खां को कारण बताओ नोटिस भेजा गया। नोटिस के जवाब में स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर अंतिम जांच उपायुक्त स्वत: रोजगार को सौंपी।
अंतिम जांच में करीब तीन लाख रुपये का गबन निकला। इस पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने ग्राम प्रधान से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण 15 दिन के अंदर मांगा है। अगर तय समय के अंदर स्पष्टीकरण स्पष्ट नहीं मिलता है तो ग्राम प्रधान पद से पदच्युत करने की कार्रवाई की जाएगी।