एटा। अवागढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंडनपुर में बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे के बाद गुरुजी पहुंचे। इस पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक व अन्य ग्रामीण भड़क गए और विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं।
रोजाना की तरह स्कूल के समय पर बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे बच्चे स्कूल में पहुंच गए लेकिन 8:30 बजे तक कोई शिक्षक नहीं पहुंचे तो ग्रामीण एकत्रित होना शुरू हो गए। काफी संख्या में अभिभावक व गांव के अन्य लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। स्कूल के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर 8:20 बजे बनाकर डाले गए वीडियो में बच्चे मैदान में खेल रहे थे और शिक्षक नहीं थे।
बच्चे बता रहे थे कि रोजाना ही शिक्षक 8 या 8:30 बजे के बाद आते हैं। दूसरे वीडियो 8:45 बजे का डाला गया। इसमें शिक्षक से ग्रामीणों की तकरार हो रही है। ग्रामीण कह रहे हैं कि शिक्षक 8:42 पर आए हैं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी परिसर में प्राथमिक विद्यालय भी स्थित है इसमें ताले पड़े हुए थे।