फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

Sat, 17 Jun 2023 10:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा

सार

एटा में दुल्हन साजन के इंतजार में बैठी रही और दूल्हे राजा को मंडप से पुलिस उठा ले गई। हकीकत जान लोगों के होश उड़ गए। 

 
विज्ञापन
साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में एक युवक शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचा। इसकी जानकारी उसकी पहली पत्नी को हो गई। इस पर वह शादी के बीच में ही पुलिस को लेकर पहुंच गई। हकीकत पता चली तो लोगों के होश उड़ गए। शादी का जोड़ा पहने साजन के इंतजार में बैठी दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस दूल्हे को थाने ले गई।

दूल्हा वीरेश बरात लेकर पहुंचा था

मामला मिरहची थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव का है। गांव निवासी रामप्रसाद डीलर की पुत्री पूजा की शादी 12 जून को तय थी। बरात लेकर दूल्हा वीरेश निवासी नगला रतुआ, थाना कोतवाली देहात गांव में पहुंचा। बरात चढ़ने के बाद जलपान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समय फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के नगला गडुआ गांव निवासी माया पुलिस को लेकर पहुंच गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

पति का चाल-चलन ठीक नहीं है

पुलिस को देखकर लोगों के होश उड़ गए। माया ने बताया कि वीरेश उसका पति है। शादी 24 सितंबर 2019 को हुई थी। एक-दो बार सुसराल जाने के बाद उसका पति उसे बुलाने नहीं आया। पति हलवाई का काम करता है। बताया कि शादी कार्यक्रमों में महिलाएं भी इसके साथ काम करने जाती हैं। इसका चाल-चलन ठीक नहीं है। इसी के चलते वह उसको रखना नहीं चाहता है।

यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
 
विज्ञापन

मंडप पहुंचा और शादी की रस्में पूरी की

पुलिस को देखते ही बरात में आए लोग एवं दूल्हा के परिजन भागने लगे। पुलिस ने वीरेश को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाकर बैठा लिया। इसके बाद माया से समझौते की बातचीत होने लगी। रात करीब 12 बजे तक समझौता हो पाया। इसके बाद माया वहां से चली गई। दूल्हा मंडप पहुंचा और शादी की रस्में पूरी की। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया क मामला पीआरवी 112 का था। कल रात की घटना है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ेंः- पुण्यतिथि विशेष: ब्रजवासियों के आग्रह पर वृंदावन में रुक गए थे देवरहा बाबा, आश्रम में की गई साधु सेवा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें