फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बच्चों के बीच हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Sat, 17 Jun 2023 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा

सार

एटा में बच्चों के बीच हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
Etah News: घायल जसवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में दो दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर आरोपी ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया। गोली भतीजे ने ही मारी है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है। घायल के पुत्र ने अपने चचेरे भाई सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवक को मार दी गोली

घटना मिरहची थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव की है। गांव निवासी जसवंत सिंह (55) को गोली मारकर घायल किया गया है। इसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज एटा लाया गया। यहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया। घायल के पुत्र राहुल कुमार का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिता खेत में शौच करने के लिए गए थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश
 

Trending Videos
विज्ञापन

Etah News: घायल जसवंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

घर में घुसकर मारपीट की

इसी समय घात लगाकर बैठे चचेरे भाई राजकुमार और इसके दोस्त रामौतार निवासी नगला मुंशी ने गोली मार दी। चीख-पुकार मचने पर छोड़कर भाग गए। आगरा में पिता का इलाज कराया जा रहा है। बताया कि 13 जून की रात करीब नौ बजे राज कुमार, इसके भाई सर्वेश और पिता मूलचंद्र सहित तीन-चार अन्य लोगों ने घर में घुसकर मां कमलेश देवी के साथ मारपीट की थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

पुलिस कर ही जांच

इसकी मुकदमा 15 जून को मां की तहरीर पर पुलिस में दर्ज कराया था। इसी बात की रंजिश राजकुमार मान गया और हत्या करने के इरादे से पिता को गोली मार दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार यादव ने बताया कि घायल के पुत्र की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें