फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: कैंटर की टक्कर से नाती की मौत, दादी की हालत नाजुक, दवा दिलाने जा रही थी

Sun, 29 Jan 2023 05:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तेज रफ्तार कैंटर ने रविवार सुबह करीब 10 बजे दादी-नाती को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। दादी की हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में आगरा रोड स्थित बसुंधरा कस्बा में सड़क हादसा हो गया। यहां जलेसर थाना क्षेत्र के दिलोखरा गांव निवासी गंगा देवी (55) अपने नाती देवू उर्फ देव कुमार (7) की तबियत खराब थी। वह घर से उसे लेकर दवा दिलाने के लिए बाजार जाने को निकली।

विज्ञापन


एका तिराहा पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी समय आगरा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 

एटा शहर दवा दिलाने जा रही थी

यहां डॉक्टरों ने देवू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंगा देवी का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पिता हरवीर सिंह ने बताया कि देवू अपनी दादी के साथ शनिवार को मामा के घर गया था। वहां तबीयत खराब होने पर मां उसे एटा शहर दवा दिलाने जा रही थी। इसी समय हादसा हो गया।

थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि हादसे में बच्चे की मौत हो गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल महिला का इलाज आगरा में चल रहा है। कैंटर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया है। कैंटर को कब्जे में लिया गया है। 

बाइक फिसलने से दो युवक घायल

इसके अलावा एक अन्य हादसे में रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित एका मोड़ के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार गिर गए। हादसे में मोनू निवासी गांव अहन थाना बरहन आगरा और इसका साढ़ू अनिल निवासी रिजावली थाना नारखी फिरोजाबाद घायल हो गए। अनिल को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। दोनों अपने साले विपिन की शादी में शामिल होने के लिए गांव हरचंदपुर थाना रिजोर आए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें