फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी के बाद घूंघट में हुआ स्वीडन की बहू का गृह प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। कस्बा निवासी पवन की शादी शुक्रवार रात स्वीडन की क्रिस्टेल रिवर्ग से रीति-रिवाज के साथ हो गई। शनिवार सुबह घूंघट में बहू अपने पति के घर पहुंची और गृह प्रवेश किया। जलेसर रोड निवासी गीतम सिंह के पुत्र पवन की 10 साल पहले फेसबुक के जरिए स्वीडन की क्रिस्टेल रिवर्ट से दोस्ती हुई। जो धीमे-धीमे प्यार में बदल गई। पवन से मिलने के लिए साल भर पहले क्रिस्टेल आगरा भी आई थीं। दोनों ने शादी का निर्णय लिया और यह शादी 27 जनवरी को तय हो गई। अपने प्यार को नया मुकाम देने के लिए क्रिस्टेल शुक्रवार को अवागढ़ पहुंच गई। जहां रात में जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी स्कूल में दोनों का विवाह परंपरागत ढंग से कराया गया।
विज्ञापन

दोनों ने स्टेज पर एक-दूजे को जयमाला। इसके बाद सात वचन, फेरे आदि धार्मिक रस्में पूरी की गईं। सुबह के समय इस स्कूल से घर के लिए क्रिस्टेल की विदाई हुई। लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन घूंघट की ओट में अपनी ससुराल पहुंची। सास-ससुर व अन्य बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनसे मिलने और देखने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।
पवन ने बताया कि फिलहाल क्रिस्टेल दो महीने का वीजा लेकर यहां आई है। अभी यहां की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया है। अभी हम दोनों भविष्य को लेकर मंथन कर रहे हैं। कुछ निश्चित नहीं है, हो सकता है कि अच्छा अवसर मिले तो स्वीडन चले जाएं, जहां दोनों नौकरी करें। पवन का कहना है कि फिलहाल वह हाइब्रिड व्हीकल डिजाइन एड एनालिसिस एट स्किल लिंक का ऑनलाइन कोर्स कर रहे हैं। जिसके बाद प्लेसमेंट पक्का है।
विज्ञापन


पवन की सादगी और भारतीय मूल्यों से प्रभावित हैं क्रिस्टेल क्रिस्टेल का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा पवन की सादगी और मृदुल व्यवहार ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। वहीं भारतीय संस्कृति और मूल्य भी उन्हें बेहद पसंद हैं। जिसके चलते शादी के लिए तैयार हुई। क्रिस्टेल ने ग्लोबल स्टडी कोर्स और होटल एंड टूरिस्म में डिप्लोमा किया हुआ है। पहले वह स्वीडन में नौकरी करती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें