फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल के उत्पादों की खासियत जानेंगी राज्यपाल

विज्ञापन
जलेसर में राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर तहसील सभागार में विद्युत व्यवस्था सही करते कर्मचारी। संव - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जलेसर में पीतल के उत्पाद देश भर में मशहूर हैं। एक सितंबर को यहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दौरा है। वह ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) योजना के तहत एक इकाई का निरीक्षण कर पीतल के उत्पादों की खासियत जानेंगी। इसके अलावा तहसील में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और गांव करहला कासिमपुर पहुंचकर निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर तीन दिन से जलेसर में तैयारियां चल रही हैं। हालांकि उस समय कार्यक्रम प्रस्तावित था, मंगलवार दोपहर बाद इसकी पुष्टि हुई। तय किए गए कार्यक्रम के तहत राज्यपाल के दौरे में ओडीओपी इकाई का निरीक्षण खास रहेगा। कस्बा स्थित एक बड़ी इकाई में इसके लिए तैयारी की गई है। यहां राज्यपाल घुंघरू, घंटा के निर्माण कार्य और तैयार उत्पादों को देखेंगी।
डीएम अंकित अग्रवाल ने बताया कि राज्यपाल एक सितंबर को दोपहर के समय जलेसर तहसील क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र और एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत एक इकाई का निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा जलेसर तहसील के सभागार में कुष्ठ रोगियों के साथ संवाद करेंगी।
विज्ञापन

तैयारियों में जुटे रहे अफसर
जलेसर। एसडीएम मानवेंद्र सिंह सहित तहसील व पुलिस के अधिकारी राज्यपाल के दौरे को लेकर मंगलवार को तैयारियों जुटे रहे। वन विभाग के गेस्ट हाउस में इंतजामों को परखा। वहीं एमजीएम इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड व अन्य व्यवस्थाओं को देखा। गांव करहला कासिमपुर जाकर भी इंतजाम परखे। उधर, तहसील परिसर में साफ-सफाई और धुलाई की गई। तहसील स्थित सभागार में एसी व बिजली व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें