फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: भाइयों के ललाट पर बहनें सजाएंगी अपना प्यार

विज्ञापन
मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को भाई दूज पर बहनें अपने भाई की सलामती के लिए तिलक कर दुआ मांगेंगी। शुक्रवार को बाजार में गोला और मिठाई खरीदने के लिए तमाम लोग पहुंचे। वहीं भाइयों का मुंह मीठा करने के लिए बहुत सी बहनों ने घर पर ही मिठाई तैयार की। मायके और भाई के घर जाने के लिए शुक्रवार को तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन

ये हैं शुभ मुहूर्त
हनुमान गढ़ी के महंत दुर्गेश ने बताया कि इस बार यम द्वितीया पर तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला मुहूर्त सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक का है। दूसरा ग्यारह बजकर सात मिनट से दो बजे तक है। वहीं तीसरा मुहूर्त शाम चार बजे से छह बजे तक का है। उन्होंने बताया कि सबसे बेहतर शुभ मुहूर्त ग्यारह बजकर सात मिनट से दो बजे तक है।
ऐसे करें पूजन
कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र झा ने बताया कि दूज के दिन नहाकर आटे का चौक तैयार कर लें। अगर व्रत रखा है तो सूर्य को जल देकर अपना व्रत शुरू करें। शुभ मुहूर्त आने पर भाई को चौक पर बैठाएं और उसके हाथों की पूजा करें। सबसे पहले भाई की हथेली में चावल का घोल लगाएं फिर उसमें सिंदूर, पान, सुपारी और फूल इत्यादि रखें। हाथ पर पानी अर्पण कर मंत्र जाप करें। तिलक लगाकर और भाई का मुंह मीठा कराएं तथा खुद भी जलपान करें।
विज्ञापन

300 रुपये किलो बिका गोला
दूज की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को बाजार में गोला व मिठाई की जबरदस्त खरीदारी हुई। परचून की दुकानों पर तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोला बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें