फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली विशेषज्ञों की सौगात, नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज से संबंधित निर्माण और स्थापना कार्यों के अलावा मानव संसाधन बढ़ाने में भी तेजी आ गई है। आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण किया है। जिले के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए दूसरे जनपदों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत लचर रही है। खासतौर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी हमेशा ही रही है। जिसके चलते लोगों को इलाज के लिए आगरा, अलीगढ़, सैफई आदि जगहों की दौड़ लगानी पड़ती थी। मेडिकल कॉलेज को लेकर अब यहीं अच्छे इलाज की आस बढ़ रही है।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि इसी साल मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाए। इसको लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों को जिले में भेजा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मनोरोग विशेषज्ञ, दो सर्जन, एक मेडिसन, एक इमरजेंसी मेडिसन के विशेषज्ञ आए हैं। इसके अलावा एक ईएनटी, एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक निश्चेतक चिकित्सक ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की तीनों लैब लगभग तैयार हैं। हॉस्टल मेें बेड डाल दिए गए हैं। इसके अलावा मैटरनिटी विंग में विभाग और फैकल्टी की राय के हिसाब से अन्य तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें