फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी किलोमीटर दिखा 667 लीटर डीजल हजम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा डिपो के संविदा चालक व परिचालक ने बस के फर्जी किलोमीटर दिखाकर 667 लीटर डीजल हजम कर लिया। मामले की जानकारी पर कराई गई जांच में फर्जी ढंग से किलोमीटर बढ़ाने की बात सामने आई। इस पर दोनों कर्मचारियों की संविदा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया 24 जुलाई को संचालन प्रभारी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया गया कि 21 जुलाई को संविदा चालक सरनेश कुमार व परिचालक दिनेश सिंह को एटा डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ 6727 एटा, मडिया व फर्रुखाबाद मार्ग पर भेजा गया। जिसका विवरण 22 जुलाई को जमा होना था, लेकिन परिचालक ने इसे नहीं दिया। 24 जुलाई को परिचालक ने 414 किलोमीटर संचालन का विवरण दिया। जबकि 24 जुलाई को बस गांव सत्तारपुर के पास खड़ी मिली, चालक-परिचालक नहीं थे।
उनके अपने निजी स्वार्थ व मनमर्जी से संचालन करने के कारण निगम को करीब बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ। इस आशंका को देखते हुए जून व जुलाई की ड्यूटी स्लिप और ईटीआईएम किलोमीटर का मिलान किया गया। इसमें मिला कि एक जून से 24 जुलाई तक चालक-परिचालक ने 2668 किलोमीटर अधिक दिखाया था। एक लीटर में चार किलोमीटर के औसत के हिसाब से 667 लीटर डीजल चोरी किया गया। एआरएम ने बताया कि दोषी चालक-परिचालक की संविदा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें