फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में लगी आग... सामान, जेवरात और नकदी जली, घर बनवाने को लिया था तीन लाख का कर्ज; वह भी जल गए

Wed, 31 Jul 2024 01:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में घर में आग लगने से सामान, जेवरात और नकदी जल गई। घर बनवाने को तीन लाख का कर्ज लिया था। वह पैसे भी जल गए। 
विज्ञापन
Etah News: घर में लगी आग... सामान, जेवरात और नकदी जली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार करीब आधी रात एक घर में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। आग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। उन्हें इस बात का डर सताने लगा कि कहीं आग भड़ककर उनके घरों तक न पहुंच जाए। हालांकि मशक्कत के बाद ग्रामीणों आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


घटना सकरौली थाना क्षेत्र के बारा समसपुर गांव की है। रात में गांव निवासी दीनदयाल के घर में आग लग गई। जानकारी हुई तो चीख पुकार मचाई। शोर सुनकर गांव के लोग भागकर पहुंचे। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सामान जल चुका था।  

पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ टीन शेड के नीचे सो रहा था। रात में घर में आग लग गई। इससे घर में रखा सामान, नकदी और जेवरात जल गए। बताया कि उसने घर बनवाने के लिए कर्ज लेकर तीन लाख रुपये जोड़े थे। आग में वह भी जल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें