फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेतों में पानी भरा तो सड़क-फुटपाथ को गोवंशों ने बनाया डेरा

Tue, 30 Jul 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर खड़े गोवंश - फोटो : शहर में जीटी रोड पर खड़े गोवंश
विज्ञापन
एटा। बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में खेतों में पानी भर जाने की वजह से गोवंशों ने सड़कों और फुटपाथों को डेरा बना लिया है। इनकी वजह से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में गोशालाएं होने के बाद भी बहुत से गोवंश बरसात के मौसम में सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। खेतों में पानी भर जाने की वजह से शाम ढलते ही यह गोवंश हाईवे व अन्य सड़कों पर बीचों-बीच तो कहीं किनारे या फुटपाथ पर बैठे दिखाई देते हैं। जिसकी वजह से रात में सफर करने वाले लोगों के साथ कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। इसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें