फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार्यशाला में छात्राओं को किया गया जागरूक

Fri, 20 Oct 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज/अवागढ़। अलीगंज के सारा सिंह डिग्री कॉलेज में छह दिवसीय मिशन शक्ति कार्यशाला चल रही है। विद्यालय के सचिव डाॅ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिस क्षेत्र व समाज की महिलाएं नेतृत्व करने लगी है वह समाज तरक्की की राह पर पहुंच जाता है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को अब डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार व पुलिस उनके साथ है। सुरेंद्र कुमार सागर ने संचालन किया। राहुल प्रताप सिंह, अंकुर भदौरिया, अरविंद मिश्रा, हर्षित पालीवाल, अभीषेक तोमर आदि मौजूद रहे। अवागढ़ में जलेसर रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम का आयोजन पुलिस द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम तथा हैल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी जेपी मौर्य ने कहा कि अन्याय, छेड़छाड़, भेदभाव, घरेलू हिंसा आदि के लिए वह नजदीकी थाना या सरकारी हैल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस उनकी मदद तत्परता से करने को 24 घंटे तैयार है। निरीक्षक अपराध अनुज शर्मा, सिटी इंचार्ज रवेंद्र शर्मा, आरक्षी अन्नू यादव, प्रधानाचार्य राकेश यादव, अनुराधा राणा, रणवीर सिंह परमार, डाॅ. अमरेंद्र सिंह, विवेक दुबे आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें