फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती का अपहरण, पुलिस के पीछा करने पर छोड़ भागे

Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव रामपुर घनश्यामपुर में रविवार की देर शाम मूंगफली की निराई कर लौट रही युवती को अज्ञात बदमाश मैक्स पिकअप में डालकर ले गए। लोगों के शोर मचाने और पुलिस द्वारा पीछा करने पर युवती को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात निवासी एक युवती रविवार की देर शाम अपने खेत पर मूंगफली की निराई करके घर लौट रही थी। तभी एक मैक्स पिकअप में सवार अज्ञात बदमाशों ने उसको उठाकर गाड़ी में डाल लिया और लेकर भागने लगे। यह देखकर आसपास के ग्रामीणों ने शोर कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। कुछ लोग बाइक आदि से गाड़ी का पीछा करने लगे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने भी आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीण भी पीछा कर रहे थे। यह देखकर पिकअप सवार बदमाश युवती को उतारकर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें