फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार से बच्ची की मौत, दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट आई पॉजिटिव; लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

Sat, 21 Oct 2023 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बुखार से बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां डेंगू और वायरल बुखार से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शनिवार को दस माह की बच्ची की मौत हो गई। उसे सर्दी के साथ बुखार की समस्या था। वहीं डेंगू की एलाइजा जांच में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


कासगंज जनपद के गांव धर्मपुर निवासी विनोद कुमार की 10 माह की बेटी सृष्टि की सांसें सर्दी के कारण तेज गति से चलने लगीं। उसे तीन दिन पूर्व शहर के ठंडी सड़क स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। विनोद ने बताया उसे वहां निमोनिया बताया गया। इस दौरान बुखार भी आने लगा। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी, तो चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दे दी। उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।

यह भी पढ़ेंः- UP: बंदरों ने रोक दी राजधानी और तेजस सहित कई ट्रेनें, रेलवे प्रशासन हुआ हलकान; हकीकत पता चली तो लोग रह गए सन्न
विज्ञापन


उधर, शनिवार को अवागढ़ निवासी 40 वर्षीय अरविंद डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आया। बताया गया कि तीन दिन से इसे बुखार आ रहा था। वहीं मिरहची निवासी 19 वर्षीय सुमन डेंगू पॉजिटिव आई। उसे भी चार दिन से बुखार की समस्या थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गादुरी व सुल्तानपुर में शिविर लगाए गए। 
विज्ञापन


इस दौरान 499 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि 168 मरीजों की मलेरिया की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 43 बुखार पीड़ितों की डेंगू कार्ड से जांच हुई, इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। 22 बुखार पीड़ितों के सैंपल डेंगू एलाइजा जांच करने के लिए भेजे गए।

मेडिकल कॉलेज में रही भीड़

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शनिवार को भी बुखार पीड़ितों की भीड़ रही। फिजीशियन कक्ष में 80 बुखार के पीड़ित देखे गए। जबकि बाल रोग विभाग में 21 बुखार के पीड़ित पहुंचे। यहां एक बच्चे को वार्ड में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें