फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली की शिकायत पर जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में गैस एजेंसियों पर घटतौली की शिकायत मिल रही हैं। इस पर बांट माप विभाग की टीम ने अवागढ़ में छापामार कार्रवाई की। जहां एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर में 670 ग्राम गैस कम मिली। उन्होंने एजेंसी संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

विधिक बांट-माप विज्ञान अधिकारी अतुल प्रताप सिंह अवागढ़ स्थित शंकर भारत गैस एजेंसी पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने वहां घरेलू व कामर्शियल सिलिंडरों की पड़ताल की। इस दौरान पांच किलो के सिलिंडर में 670 ग्राम गैस कम मिली। जिस पर उन्होंने सिलिंडर जब्त किया। इसके बाद वह नारायणी एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी पर पहुंचे जहां घरेलू व कॉमर्शियल सिलिंडरों में कोई घटतौली की शिकायत नही मिली, लेकिन एजेंसी पर टेस्टिंग वेट नहीं था। इस पर दोनों एजेंसी संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें