शहर के ठंडी सड़क स्थित गेस्ट हाउस में डांडिया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं। स्रोत संस्थ
एटा। गंगा ज्योति सेवा संस्थान की ओर से ठंडी सड़क स्थित गेस्ट हाउस में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाजसेवी प्रेमलता वर्मा डेविड ने कराया। वह पिछले पांच वर्षों से लगातार डांडिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करती आ रहीं हैं।
डांडिया उत्सव का नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता व डॉ. रूपा जैन ने शुभारंभ किया। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उत्सव की शुरूआत गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों के साथ सभी ने गरबा भी किया। मंच संचालन कवि राजकुमार गुप्ता भरत व बबीता कुलश्रेष्ठ ने किया। कार्यक्रम में प्रतिभा यादव, पूनम दीक्षित, प्रवेश भारद्वाज, अर्चना सक्सेना डाली, नंदिनी गोस्वामी, आरती शर्मा, रंजना गुप्ता, अन्नपूर्णा पाल, कल्पना गुप्ता, अंजलि गहलोत आदि महिलाएं शामिल रहीं।