फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाराणसी की तर्ज पर गंगा आरती ने मोहा मन

Tue, 04 Nov 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
काली नदी घाट पर गंगा आरती करते बुलंदशहर राजघाट के आचार्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। गांव नगला जगरूप में काली नदी के तट पर मंगलवार की शाम आध्यात्म और आकर्षण से भरी रही। यहां वाराणसी की तर्ज पर की गई भव्य गंगा आरती ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी सहित एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, डीएफओ सुंदरेशा, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र लोधी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बुलंदशहर राजघाट से आए आचार्यों ने मंत्रोच्चारण और वेदपाठ के बीच भव्य गंगा आरती कराई।
सभी ने गंगा तट पर दीपदान कर गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले दोपहर में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गंगा क्विज, दौड़ प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक एवं भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

मारहरा विधायक ने गंगा की पवित्रता, जीवनदायिनी स्वरूप एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इस घाट को भविष्य में कालिंदी घाट के नाम से जाना जाएगा तथा सौंदर्यकरण का कार्य भी कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दयानंद श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश वशिष्ठ, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, कार्यक्रम संयोजक नमामि गंगे के संयोजक आर्यन गौड आदि रहे।

काली नदी घाट पर गंगा आरती करते बुलंदशहर राजघाट के आचार्य। सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें