फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्यूशन पढ़कर लौट रहा छात्र रास्ते से हुआ लापता, मिला

Tue, 04 Nov 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव सौंहार निवासी ट्यूशन पढ़ने गया छात्र लौटते समय सोमवार को रास्ते से लापता हो गया। पिता ने अज्ञात के खिलाफ थाना मलावन में रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार की देर शाम छात्र को पुलिस ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

थाना मलावन के गांव सौंहार निवासी नरेंद्र सिंह ने थाना मलावन में पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट सोमवार को दर्ज कराई थी। बताया कि बेटा आशीष कक्षा 10 का छात्र है। सोमवार को वह पास के ही गांव नगला भूपाल में ट्यूशन पढ़ने गया था। देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। इधर-उधर ढूंढने के बाद भी जब आशीष नहीं मिला। विवेचक एसआई गौरव चौहान ने बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वह बागवाला थाना क्षेत्र में एक गांव के पास मिला है। छात्र से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें