फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से शाम तक शहर में लगता रहा जाम, रेंगे वाहन

विज्ञापन
शहर में जीटी रोड पर घंटाघर तिराहे के पास जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शहर में सोमवार को जीटी रोड के एक तरफ सुबह से शाम तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जिसकी वजह से कतारों के बीच वाहन रेंगते रहे। शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में आधा घंटे तक का समय लगा। समस्या जीटी रोड पर दो वाहन खराब होने से आई।
विज्ञापन

जीटी रोड पर एक तरफ सीवर लाइन खोदाई की वजह से दोनों ओर का यातायात एक ही तरफ से निकाला जा रहा है। शहर के बाबूगंज बाजार से अलीगंज तिराहा तक जाम की स्थिति ज्यादा रही। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के बाद स्कूल की बसें व वाहन आने पर सड़क पर दबाव और बढ़ा तथा हालात और बिगड़ गए। वाहन फंसे रहने से बच्चे काफी देर में घर तक पहुंच सके।
गलियों से होकर गुजरे लोग
जीटी रोड पर जाम होने की वजह से दोपहिया वाहन चालक गलियों से होकर निकले। अलीगंज तिराहा से लोग सैनिक पड़ाव होते हुए प्रेम नगर से कचहरी रोड पर निकलकर पं. दीनदयाल चौराहा पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर जाने वाले वाहन ठंडी सड़क होते हुए नन्नूमल चौराहा से कैलाशगंज मार्ग होते हुए जीटी रोड पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें