फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, पकड़े जाने पर थाने में पंचायत

Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में पकड़े जाने पर थाने में हुई पंचायत के बाद दोनों को हिदायत देकर अपने-अपने घर भेज दिया गया है। पकड़े गए युवक और युवती दोनों विवाहित हैं, महिला तीन बच्चों की मां है।
विज्ञापन


कस्बे के चौराहे पर शनिवार को युवक और युवती में मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर विवाहिता के परिजन भी मौके पर आ गए। अपरचित युवक के साथ महिला के पकड़े जाने पर मामला थाने पहुंच गया। थाने में हुई पंचायत में दोनों युवक-युवती ने बताया कि वह दोनों विवाहित हैं। महिला फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के एक गांव की है जबकि युवक अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र का चरन सिंह है। इन दोनों में एक साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, नजदीकियां बढ़ने पर दोनों चोरी छिपे एक-दूसरे से मिलने लगे।
महिला का पति आगरा की एक जूता फैक्ट्री में काम करता है। महिला ने बताया कुछ माह पहले वह युवक से मिलने उसके गांव गई थी उस समय युवक ने उसका फोन ले लिया था। मांगने पर वापस न किए जाने पर दोनों में विवाद शुरु हो गया। कुछ दिन पहले महिला युवक से मिलने कासगंज पहुंची, यहां पर दोनों एक होटल में ठहरे थे। सुबह युवक के जागने से पहले महिला उसके दो फोन और दस हजार रुपये लेकर चली आई। इसको लेकर युवक उसके गांव पहुंचा महिला के न मिलने पर वह उसके पुत्र को लेकर अवागढ़ आ गया, पीछे से महिला के आने पर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें