जैथरा। कस्बा के समीप मौजूद गांव नगला कसा में रविवार को शवों के अंतिम संस्कार के बाद शुद्धिकरण की प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं।
मंगलवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल गांव नगला कसा पहुंचा। इसमें पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, सत्या बहन, नैना शर्मा, गुंजन मिश्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंची। परिजन को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता पर कहा कि आज इंसान की कीमत मात्र छ लाख रुपया रह गई है। हम सरकार से मृतक परिवार को दस लाख रुपया व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग करेंगे। कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को शोक में डूबे परिवारों के घर पहुंचकर सांत्वना भी दी गई। इनके साथ ही किसान क्रांति दल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र राघव ने अपनी टीम के साथ कसा पहुंच कर परिजन को साहस दिलाया।
शव पहुंचते ही निकल पड़ी चीखें
कसा निवासी भूरे के पुत्र ने अलीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, दिव्यांशु का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव मंगलवार की दोपहर गांव में पहुंचते ही घर में बदहवास बैठी महिलाओं व पुरुषों की चीख निकल पड़ी। जिसने भी सुना, घर जा पहुंचे। वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई, हर कोई गम में डूबा दिखाई दिया।