जलेसर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायनीम पर सड़क किनारे दो दिन से पडे़ मरे गोवंश को नोंचते हुए कुत्तों का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को मृत गोवंश की सूचना दी गई लेकिन दो दिन तक सड़क किनारे गोवंश का शव पड़ा रहा।
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो मौके जाकर मंगलवार शाम को गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। बजरंग दल के नगर संयोजक कुशल गोयल, आकाश गुप्ता ने बताया कि बीते रविवार की रात को अज्ञात वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी थी। जिसमें घायल गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। अंतिम संस्कार कराने को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत सचिव व तहसील स्तरीय अधिकारियों ने कई बार सूचना दी गई। लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया है। जब संगठन को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर गोवंश का अंतिम संस्कार कराया है। संवाद