ककहेरा हाइवे पर हुए हादसे में घायल लोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी-संवाद
एटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में अंतिम दिन रविवार को विभिन्न बस्तियों में पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। रास्ते में कई जगह फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया।
द्वारिकापुरी, अंबेडकर नगर, पीपल अड्डा, बापू नगर, जगन्नाथ पुरी और शिवगंज बस्तियों में स्वयंसेवकों ने एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं सावरकर बस्ती और भारती नगर बस्ती में घोष वादन के साथ पथ संचलन निकाला।
सावरकर बस्ती में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक मदन लाल शास्त्री ने कहा कि संघ ने सौ वर्षों में उपहास व विरोध के दौर से गुजरते हुए समाज में सशक्त पहचान बनाई है। यह सौ वर्षों की यात्रा सेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल है जिसने समाज के हर वर्ग को स्पर्श किया है।
भारती नगर में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि संघ आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना 100 वर्ष पूर्व था।
कार्यक्रमों में जिला बौद्धिक प्रमुख राजेंद्र सिंह, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख जगपाल सिंह, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राम बाबू, जिला प्रचार प्रमुख राजीव वर्मा, सह नगर कार्यवाह अखंड, शहर जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख ललित, शाखा कार्यवाह वीर बहादुर आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।