फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंदनपुर के तालाब में उफान, कई घरों में भरा पानी

विज्ञापन
गांव कुंदनपुर में तालाब में उफान के चलते गांव की गलियों में भरा पानी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
मारहरा। विकास खंड निधौली कलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुईउद्दीनपुर के गांव कुंदनपुर के तालाब में उफान आ गया है। जिसके चलते कई घरों में पानी भर गया है। लोग मकान गिरने की आशंका से डरे हुए हैं। गांव कुंदनपुर में तालाब की सफाई न होने के कारण तीन दिन की बरसात में इसमें पानी ओवरफ्लो होने लगा, जो गांव में पहुंचकर लोगों के घरों में घुसने लगा। गांव के सुरेश चंद्र, सुनील कुमार, महीपाल, शीलेंद्र आदि ने बताया कि बड़ा नाला चंद कदम की दूरी पर है। जिसमें गांव के पानी की निकासी के इंतजाम किए जा सकते थे, लेकिन लोगों की तमाम शिकायतों के बाद भी प्रधान और सचिव ने इंतजाम नहीं किए।
विज्ञापन

कमजोर मकान भरभरा कर गिरा
मारहरा। ग्राम पंचायत सराय जरैलिया के मजरा नगला सफिया में शंकर पुत्र बेनीराम का मकान शनिवार शाम गिर गया। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था। मलबे में दबकर सामान का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें