फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय गैंग के पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, कोतवाल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थानांतर्गत मुठभेड़ में अंतजनपदीय गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कोतवाल घायल हो गए। फिरोजाबाद, हाथरस और एटा पुलिस की घेराबंदी में बदमाशों को पकड़ लिया। इन बदमाशों ने 13 अक्तूबर को फिरोजाबाद में सरिया लदा ट्रक लूटा था। बृहस्पतिवार रात लूट करने एटा आ रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन में वार्ताकर बताया कि लूट की वारदात करने जा रहे बदमाश राजकुमार निवासी नगला हरिया थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस, राशिद अली निवासी खेड़िया थाना एका फिरोजाबाद, असलम व जाकिर निवासी कस्बा व थाना रोरावर अलीगढ़ और मुनीर निवासी कुठिला थाना फरिहा फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया गया है। दुर्गपाल निवासी राजगढ़ थाना एका फिरोजाबाद और बड़े मियां निवासी अवागढ़ फरार हो गए। इनसे एक स्कार्पियो और एक जयलो कार, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी ने बताया कि पिलुआ थाना प्रभारी बेगराम सिंह को सर्विलांस और इंटेलीजेंस टीम ने सूचना दी कि बदमाश कार से लूट की वारदात करने आ रहे हैं। सूचना पर बॉर्डर के गांव भदवास के पास घेराबंदी की गई तो बदमाश हाथरस की ओर भाग गए। रेंज में अलर्ट जारी कराया गया तो हाथरस पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी, इस पर बदमाश वापस एटा की ओर भागे। भदवास गांव के पास शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे मुठभेड़ हो गई। कोतवाल ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने छूटकर भागने का प्रयास किया, इसी दौरान दोनों खाई से गिर गए। थाना प्रभारी की पसलियों में चोट लग गई। एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।
विज्ञापन

42 टन सरिया सहित तीन को फरिहा पुलिस ने पकड़ा
एसएसपी ने बताया कि थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद पुलिस ने लूटी गई 42 टन सरिया व ट्रक सहित इसी गैंग के सरगना अनिल उर्फ अडंगा यादव, रवीश और अतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। सरिया सहित ट्रक शिकोहाबाद क्षेत्र से बुधवार की रात लूटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें