एटा। ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब इमरजेंसी तक उपचार के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें कॉलेज के नए भवन में खुले फर्स्ट एड रूम में पहले देखा जाएगा। अगर जरूरत हुई तो एंबुलेंस से इमरजेंसी में भेजा जाएगा।
अक्सर देखने में आता है कि दर्द सहित अन्य किसी बात में परेशान मरीज को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज के नए भवन में संचालित ओपीडी में लेकर पहुंच जाते हैं। बाद में जानकारी होने पर उसे पुराने भवन में संचालित इमरजेंसी में लाया जाता है। ऐसे में मरीज सहित उसके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी को लेकर कॉलेज प्रशासन ने नए भवन में भूतल पर फर्स्ट एड रूम की स्थापना की है। अगर इमरजेंसी से संबंधित कोई मरीज ओपीडी में पहुंचता तो उसे पहले वहां उपचार दिया जाएगा। हालत गंभीर है तो उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से पुराने भवन में संचालित इमरजेंसी में भेजा जाएगा।