फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खांसी के मरीज को लगाया इंजेक्शन, मौत

Sat, 15 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट में संचालित एक अपंजीकृत क्लीनिक पर नौरंगाबाद निवासी एक युवक खांसी की दवा लेने के लिए गया। क्लीनिक संचालक ने उसे देखा और एक इंजेक्शन लगाया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी ही बाइक से उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया और छोड़ गया। वहां युवक को मृत बता दिया गया। क्लीनिक संचालक पर गलत उपचार का आरोप परिजन ने लगाया है।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद निवासी श्यामवीर ने बताया शनिवार को उसका 45 वर्षीय भाई प्रमोद कुमार सकीट कस्बे में खाद लेने बाइक से आया था। उसे तीन दिन से खांसी की शिकायत थी। इस पर वह कस्बा में एक अपंजीकृत क्लीनिक पर उपचार लेने के लिए चला गया। वहां क्लीनिक संचालक ने देखने के बाद उसको इंजेक्शन लगाया। इसके बाद से उसकी हालत बिगड़ गई। क्लीनिक संचालक बाइक से भाई को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इमरजेंसी में उसे मृत बता दिया गया।
श्यामवीर ने बताया कि सूचना पर वह पहले सकीट में क्लीनिक पर गए। वहां भाई की बाइक खड़ी थी। बताया गया मेडिकल कॉलेज लेकर गए हैं। यहां आया तो क्लीनिक संचालक नहीं मिला। लेकिन भाई इमरजेंसी में मृत अवस्था में मिला। परिवार के भाई बालकृष्ण ने बताया कि क्लीनिक संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि क्लीनिक अपंजीकृत है। युवक की मौत की जानकारी मिली है। जांच करा कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें