फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विवाद के बाद छत पर चढ़कर फायरिंग, वीडियो वायरल

Tue, 09 Dec 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
नगला कंचन में छत पर चढ़कर फायरिंग करता युवक। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
एटा। शहर से सटे गांव नगला कंचन में मंगलवार के उपले हटाने की कहने पर दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव नगला कंचन में अजय वर्मा का प्लाॅट है। इस पर उनके ही पड़ोस में रहने वाले विक्रम के परिजन उपले बनाते हैं। मंगलवार को अजय ने जब कहा कि प्लाॅट से उपले हटा लो, निर्माण कार्य कराएंगे। इसी बात के कारण दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। अजय का आरोप है कि विरोध करने पर विक्रम ने छत के ऊपर चढ़कर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
यह देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इससे पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें