फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक अमित गौरव पर फायर, बाल-बाल बचे

Mon, 29 Dec 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की देर सायं गांव रामनगर में घर के दरवाजे पर सपा के मारहरा विधायक अमित गौरव यादव उर्फ टीटू पर तीन बाइक सवार युवकों  फायर झोंक दिया। अचानक हुए इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए और गोली दरवाजे में जा लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, एक आरोपी मौके से फरार हो गया। विधायक ने कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




मारहरा विधायक विधायक अमित गौरव यादव गांव रामनगर थाना निधौली कलां के रहने वाले हैं। घटना के वक्त शाम करीब 7 बजे वह रोज की तरह अपने छोटे भाई शशांक यादव शीटू और गांव के कुछ लोगों के साथ घर के दरवाजे पर अलाव जलाकर हाथ ताप रहे थे। अंधेरे के चलते गोली विधायक के बाजू के पास से होते हुई दरवाजे में जा लगी। पकड़े गए हमलावर अजीत व धर्मेंद्र आपस में सगे भाई हैं और उन्होंने अपने फरार हुए साथी का नाम राघवेंद्र बताया है। तीनों आरोपी गांव रामनगर के ही रहने वाले हैं।


ग्रामीणों ने गिरफ्तार आरोपियों, उनकी बाइक, एक  315 बोर के तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व एक खाली खोखे को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में है। सूचना मिलने पहुंचे एएसपी विसर्जन सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि उन्होंने विधायक पर हमला क्यों किया। विधायक अमित गौरव यादव का कहना है कि उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। न ही वह हमला करने वालों को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें