फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका ने बच्चों संग बनाई रील, पीएम और सीईसी के बारे में उनको बरगलाया, केस दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 10:27 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में एक ट्यूशन शिक्षिका प्रतिभा यादव ने बच्चों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक रील बनाई, जो वायरल हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे-छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका ने बच्चों के साथ रील बनाई। इसमें वह प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बच्चों को बरगला रही है। इसका वीडियो वायरल होने पर कोतवाली नगर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


शिक्षिका ने यह वीडियो अपने एक्स और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की। इसके बाद वीडियो वायरल हो गई। रील में प्रधानमंत्री के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी भी लिखी गई हैं। बच्चों को छोटा कॉक्रोच बताया गया। इसका संज्ञान लेते हुए एटा पुलिस सक्रिय हुई। शिक्षिका ने वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दिए, लेकिन लोगों ने इसकी स्क्रीन रिकॉडिंग बना ली और इसे वायरल कर दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि शिक्षिका प्रतिभा यादव मिरहची क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर काकामई की निवासी है और वर्तमान में एटा के बनगांव क्षेत्र में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। इस संबंध में चौकी प्रभारी बनगांव गगनदीप की ओर से कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शिक्षिका के वीडियो वायरल करने के संबंध में चौकी प्रभारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शिक्षिका के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।  - डॉ. इलामारन जि. एसएसपी एटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें