फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजोर व निधौली कलां क्षेत्र में जमकर हुआ संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सफेदपुर में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे सिंचाई के लिए नाली से पानी निकालने को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। वारदात में एक महिला सहित 12 लोग घायल हुए हैं। जबकि थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला प्राण व मदनपुर के ग्रामीणों में लाठी-डंडे चलने से एक महिला सहित सात लोग घायल हुए हैं, चार को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव सफेदपुर में लाठी-डंडे और बल्लम चलने से एक पक्ष के शीलेश कुमार, इसका भाई मनीराम, चचेरा भाई चंद्रपाल, इनकी पुत्रियां विनीता और प्रीति घायल हुई हैं, जबकि दूसरे पक्ष के सुरेश चंद्र इसके भाई रामबाबू व बृजेश कुमार, पत्नी स्नेहलता, पांच वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार, 12 वर्षीय भतीजा अनुज कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि दोनों पक्षों में नाली में पानी निकालने को लेकर झगड़ा हुआ है। घायलों को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
गांव नगला प्राण व मदनपुर के ग्रामीणों में उपले (कंडे) रखने को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जमकर लाठी-डंडे चले। वारदात में गांव मदनपुर निवासी जगदीश, इसका भाई मुन्नेश, पुत्र हरिकेश, सुरजीत और सुनीता देवी घायल हुईं हैं, जबकि गांव नगला प्राण के बवलेश व अनुज घायल हुए हैं। जगदीश, हरिकेश, बवलेश और मुन्नेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। एसएसआई पुल्कित शर्मा ने बताया है कि दोनों पक्षों में उपले तोड़ने का आरोप -प्रत्यारोप लगाने के बाद झगड़ा हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें