फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सड़ पुवांया में फैला बुखार, 21 को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/राजा का रामपुर। अलीगंज क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पुवायां में बुखार फैल गया है। यहां 21 व्यक्तियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी बाहर के निजी नर्सिंग होम में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

बिल्सड़ पुवायां में लगभग साढ़े तीन हजार की आबादी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बुखार कई दिनों से फैला हुआ है। यहां के 21 लोग बाहर के नर्सिंग होमों में इलाज करा रहे हैं। जहां डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू बताया है। वहीं अन्य बुखार के पीड़ित व्यक्ति गांव सहित अलीगंज में उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया एक माह पूर्व बुखार शुरू हुआ था। उस समय कई लोगों की मौत भी बुखार से हो गई थी। बीच में हालात कुछ सही हुए। लेकिन अब गांव में दोबारा बुखार का रोग फैल गया है।
स्वास्थ्य उपकेंद्र भी रहता बंद
गांव में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र भी अधिकतर बंद रहता है। ग्रामीणों ने कहा बुखार के लिए वह गांव के चिकित्सक के पास दवा लेते हैं। ठीक न होने पर अलीगंज दवा लेने जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सड़ पुवायां में बुखार फैलने की जानकारी मिली है। मंगलवार को टीम भेज कर पड़ताल कराई जाएगी। अलीगंज सीएचसी पर मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें