फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाकियू भानु के अध्यक्ष ने किसानों के भारत बंद को बताया आतंकी हरकत, बोले- न करें समर्थन

Mon, 27 Sep 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एक तरफ जहां संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में लोगों से भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोगों से भारत बंद का समर्थन न करने की अपील की है।
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को आतंकी हरकत बताया है। एटा में सोमवार को प्रेसवार्ता कर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत बंद का कोई सहयोग ना करे। इसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन जो आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं उनको सरकार दबाने की कोशिश करे।

विज्ञापन





भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष ने कहा कि भारत बंद से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। क्या भारत बंद करके ये (राकेश टिकैत) अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते हैं? आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में कब्ज़ा किया, उस तरह की गतिविधियों को ये बढ़ाना चाहते हैं। भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर फिरोजाबाद में भाकियू भानु गुट ने भारत बंद का विरोध किया है। 
विज्ञापन



भारत बंद: आगरा में रेलवे ने एहतियातन रोकीं कई ट्रेनें, पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद किया

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें