फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार का प्रकोप जारी, बालिका आई डेंगू पॉजिटिव

Fri, 22 Nov 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार का प्रकोप जिले में कम नहीं हो रहा है। डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर रात आई रिपेार्ट में 11 वर्षीय बालिका डेंगू पॉजिटिव आई। उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में 210 के लगभग बुखार के पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन


गांव पुरा निवासी 11 वर्षीय ज्याेती के परिजन ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में चिकित्सक को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इस पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर डेंगू की जांच कराई। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मेडिसिन में गांव पवांस निवासी रामवीर चिकित्सक को दिखाने आए थे। उन्होंने बताया 8 दिन पहले डेंगू जांच में निकला था। अब बुखार नहीं आ रहा है, लेकिन पैरों सहित शरीर में दर्द की दिक्कत है।
शृंगार नगर निवासी श्रीदेवी ने बताया कि दो सप्ताह पहले बुखार आया था। डेंगू निकला सही हो गया, लेकिन शरीर में दर्द बना रहता है। चिकित्सक डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया बुखार पीड़ितों को दर्द की शिकायत आ रही है। मौसम सर्द होने के कारण यह समस्या हो सकती है। बताया कि शुक्रवार को दोनों कक्षों में 210 बुखार के पीड़ितों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें